शिवसेना ने बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, सरकार में शामिल होने के लिए बनाया दबाव
(MAHARASHTRA, India) शिवसेना के सचिव अनिल देसाई ने बीजेपी को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि 12 नवंबर को बहुमत साबित करने से पहले शिवसेना के मंत्रियों को शपथ दिलाई जाए, अन्यथा शिवसेना विपक्ष में बैठने का फैसला कर लेगी। जाहिर तौर पर शिवसेना सरकार में शामिल होने का मन बना चुकी है। शिवसेना चाहती है कि बहुमत साबित करने पहले कम से कम दो कैबिनेट और दो राज्य मंत्रियों को शपथ दिला दी जाए। इसके बाद ही शिवसेना भाजपा को समर्थन देने की घोषणा करेगी। सूत्रों के मुताबिक नए मंत्रियों को विभाग आवंटित करने के बाद शिवसेना की अकुलाहट बढ़ गई है, इसलिए वह समर्थन को लेकर जल्द फैसला चाहती है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।