स्किन पर सूजन और जलन दूर करता है नीम, जानें इसके फायदे
(India) क्या आप जानते हैं कि नीम में ऐसा क्या है जो घर के सभी लोग आपको इसे खाने और लगाने की सलाह देते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं नीम के खास गुणों के बारे में कि आखिर क्यों नीम आपके लिए इतना असरदार है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व
नीम के पानी (पानी में नीम के पत्तों को डालकर गरम करना) में कई एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। यह बढ़ते-घटते टेम्परेचर की वजह से स्किन पर होने वाली इंफ्लेशन (सूजन और जलन) को दूर रखने में मदद करता है। इंफ्लेमेटरी बीमारियों में अर्थराइटिस, हेपाटाइटिस, अल्ज़ाइमर, अस्थमा आदि रोग आते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व
नीम के पानी में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। यह पीने या इसके गरारे करने से मुंह में होने वाली सारी बीमारियां दूर होती हैं। इसके साथ ही यह डाइजेशन सिस्टम भी ठीक रखता है। शरीर से सारे टॉक्सिन बाहर निकाल देता है। पेट की गैस, अल्सर व पेट की अन्य समस्याओं के साथ टीबी व यूरिन इंफेक्शन होने पर नीम की पत्तियों को खाली पेट चबाने से आराम मिलता है।
एंटी-एंके तत्व
नीम एंटी-बैक्टीरियल तत्वों से भरा हुआ है। इन्हीं तत्वों की वजह से यह स्किन से एंकेज़ को दूर रखता है। यह चेहरे से काले सूखे मुंहासों को खत्म कर देता है। इसीलिए इसे दूध या शहद या फिर फेस पैक में डालकर लगाना चाहिए।
एंटी-एजिंग तत्व
नीम में पाए जाने वाले न्यूट्रीएंट्स स्किन को क्लिन और टॉक्सिन फ्री रखते हैं। यह स्किन को हमेशा साफ और पिंपल, रिंकल से दूर रखने में मदद करता है। जिससे स्किन खूबसूरत और खिली हुई लगती है। साथ ही यह उन टॉक्सिन औऱ जर्म्स को भी दूर रखता है जो स्किन को बूढ़ा करने के जिम्मेदार होते हैं।
स्किन को टाइट बनाए
नीम स्किन को टाइट और टोन करता है। यह आमतौर पर स्किन पर होने वाले क्रैक्स और फ्रेकल्स (चित्ती) को भरता है। नीम का पानी स्किन पर आई झुर्रियों को हटा उसे टोन करता है। नीम की पत्ती के पाउडर और पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ी को नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाने से स्किन में ग्लो आता है और स्किन टाइट होती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।