जलवायु परिवर्तन पैनल का पुनर्गठन, आर.के. पचौरी शामिल
(DELHI, India) प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली इस 18 सदस्यीय समिति में आर. के. पचौरी को भी शामिल किया गया है। पचौरी उस समय जलवायु परिवर्तन संबंधी उस इंटरगवर्मेंटल पैनल के अध्यक्ष थे जब इस संस्था को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस समिति में विदेश मंत्री और वित्त मंत्री सहित आठ मंत्री होंगे जो जलवायु परिवर्तन के बारे में राष्ट्रीय स्तरीय पहलों में समन्वय स्थापित करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस पुनर्गठन को अपनी स्वीकृति दे दी है। पुनर्गठित परिषद के सदस्यों में विदेश मंत्री, वित्त मंत्री, पर्यावरण, वन्य एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरूद्धार मंत्री, कृषि मंत्री, शहरी विकास मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, ऊर्जा और कोयला अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री सदस्यों में शामिल हैं। अन्य सदस्यों में कैबिनेट सचिव, विदेश सचिव, पर्यावरण, वन्य एवं जलवायु परिवर्तन सचिव, डॉ. आर. के. पचौरी, डॉ. नितिन देसाई, चन्द्रशेखर दासगुप्ता और अजय माथुर के नाम हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।