(GOA, India)
सूत्रों के मुताबिक, पर्रिकर यूपी से राज्यसभा जाएंगे और 10 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। पर्रिकर ने आज पणजी में विधायकों की बैठक लेने के बाद कहा कि वे शनिवार को इस्तीफा देंगे और उसके बाद सभी विधायक अपना नया सीएम चुनेंगे। बता दें कि 9 नवंबर यानी रविवार को 46 मंत्रियों वाले मौजूदा मोदी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होना है, जिसमें पर्रिकर के अलावा 5 से 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। पर्रिकर ने पहले खुद के केंद्र में मंत्री बनाए जाने की खबरों को महज अटकलें बताया था, लेकिन गुरुवार को खुद उन्होंने इसकी पुष्टि की। पर्रिकर ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें कहा है कि प्रधानमंत्री आपको जो भी जिम्मेदारी दें, उसे स्वीकार कर लीजिएगा। पर्रिकर ने कहा, "अगर पीएम का आदेश आएगा तो मैं उसका पालन करूंगा। पार्टी ने हरी झंडी दे दी है।"
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।