सर्दी धीरे धीरे पकड़ने लगी जोर
(India) जयपुर- सर्दी धीरे धीरे जोर पकड़ रही है। रात में धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है लेकिन अभी भी दिन में गर्मी बरकरार है। रात को पंखे चलना अब बंद हो गए है। घरों में अब रजायां निकलने लगी हैं। रात का तापमान अब 19 डिग्री पर पहुंच गया है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे जा चुका है। जयपुर में दिन का तापमान 32-33 डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में सूर्य की तीखी किरणों का सामना लोगों को नहीं करना पड़ रहा है लेकिन ठंड भी महसूस नहीं हो रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।