भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मोदी- 'देश के नागरिकों की बदौलत देश को नई ताकत मिली'
(DELHI, India) गरीब पहले बैंक जाने से डरते थे। सरकार ने गरीबों के लिए जन-धन योजना शुरू की। गरीबों ने सरकार के खजाने में 5000 करोड़ रुपए जमा करा दिए। स्वच्छता अभियान की बात घर-घर पहुंच रही है। भारत माता को गंदा करना ठीक नहीं। विरासत की बचाए रखना काशी की ताकत है। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'देश की जनता ने केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। इसके लिए मैं जनता का धन्यवाद देता हूं। आज देश को गौरव की दृष्टि से देखा जा रहा है। देश के नागरिकों की बदौलत देश को नई ताकत मिली।' पीएम ने कहा कि 30 साल में भारत में एक दल की सरकार बनी और इस समय पूरे देश में भाजपा से जुड़ने की मुहिम चल रही है। देश का चुनाव जय-पराजय का मसला नहीं है। उप्र की जनता का आभारी हूं। उप्र में लोकसभा चुनाव में कमाल हो गया। केंद्र सरकार की सारी योजनाएं गरीबों से जुड़ी हुई हैं। इसके पहले मोदी ने बतौर बनारस सासंद जयापुर गांव को इस योजना के लिए चुना। उन्होंने यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि मैंने यह गांव क्यों चुना। बकौल मोदी, मैंने यह गांव क्यों चुना, लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। बहुत उर्वर दिमाग है उनका। मगर छोटा और इकलौता कारण हैं मेरी पसंद का। जब भाजपा ने मुझे बनारस संसदीय चुनाव लडने के लिए कैंडिडेट घोषित किया, उसके कुछ ही समय बाद मुझे जानकारी मिली कि जयापुर में आग लगने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई, बडा हादसा हुआ यहां। कपड़ा क्षेत्र के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुनकरों से कहा कि वे वैश्विक उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए ई-कामर्स के बढ़ते बाजार का उपयोग करें। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सहकारी बैंकों के पुनरूत्थान के लिए 2,375 करोड़ रुपये के एक पैकेज की भी घोषणा की जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के बैंक भी शामिल हैं। सत्ता संभालने के बाद अपने लोकसभा क्षेत्र के पहले दौरे पर आए मोदी ने बुनकरों के लिए व्यापार केन्द्र की आधारशिला रखने के बाद कहा, ‘ई-कारोबार बढ़ रहा है। वैश्विक बाजार में अवसर हैं।’ मंदिरों का यह प्राचीन शहर अपने रेशमी कपड़ों के लिए मशहूर है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।