केंद्रीय कैबिनेट के फेरबदल में शामिल नहीं हो सकती है शिवसेना
(MAHARASHTRA, India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शनिवार को यहां मिलने में नाकाम रहने पर शिवसेना के प्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को पार्टी नेतृत्व ने मुंबई बुलाया है। सूत्रों की मानें तो शिवसेना महाराष्ट्र में विपक्ष में बैठ सकती है।
शिवसेना सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गीते से मिलने से इनकार कर दिया। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गीते को विचार-विमर्श के लिए बुलाया है और रविवार को राष्ट्रपति भवन में नये मंत्रियों के शपथ ग्रहण में शिवसेना का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं भी रह सकता है.. ना तो इसका साक्षी बनने के लिए ना ही इसमें शामिल होने के लिए।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।