175 साल पहले 1839 में ली गई थी दुनिया की पहली सेल्फी
(India) सन् 1839 में 30 वर्षीय रॉबर्ट कॉर्नेलियस ने दुनिया की सबसे पहली सेल्फी ली थी। अमेरिका के पेंसिलवेनिया निवासी कॉर्नेलियस ने फिलैडेल्फिया स्थित अपने पिता की दुकान के पीछे यह तस्वीर उतारी थी। कॉर्नेलियस ने फोटोग्राफी में प्रशिक्षण और विशेषज्ञता प्राप्त करने के बाद 20 सालों तक अपने पिता की दुकान में काम किया था। उनकी फोटोग्राफी कंपनी अमेरिका की सबसे बड़ी फोटोग्राफी कंपनियों में से एक थी। कॉर्नेलियस का 1893 में निधन हो गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।