नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे अनंत गीते
(India)
शिवसेना ने बीजेपी से रिश्तों को संवारने के लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंतिम गुहार लगाई है। मोदी की सरकार में शिवसेना के एक मात्र मंत्री अनंत गीते दिल्ली के 7 रेसकोर्स रोड निवास में उनसे मिलने पहुंचे। मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी देर शाम हुई मुलाकात के दौरान मौजूद थे। शिवसेना सूत्रों के अनुसार, आज होने वाले मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से ठीक पहले हालात सुधारने के यह अंतिम प्रयास होगा। मोदी सरकार में शपथ लेने वाले संभावित मंत्री शनिवार देर रात तक मुंबई में बने हुए थे। इसे तनाव कायम रहने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।