सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की निगरानी के लिए कांग्रेस ने एक शैडो कमेटी गठित की है। इसका उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस रचनात्मक और कारगर विपक्ष की भूमिका निभाए। कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रमुख मंत्रालयों की नीतियों और निर्णयों पर नजर रखने के लिए 7 शैडो कैबिनेट कमेटियां बनाई हैं। इनकी कमान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पास रहेगी। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, एके एंटोनी, वीरप्पा मोइली, आनंद शर्मा और ऑस्कर फर्नाडिस प्रमुख नाम शामिल हैं। कमेटियों में वित्त, वाणिज्य, सूचना एवं प्रसारण तथा विदेशी मामले की समिति में वीरप्पा मोइली, आनंद शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को रखा गया है। जबकि गृह, रक्षा और कानून पर बनी समिति में एंटनी, अश्विनी कुमार और राजीव सातव को शामिल किया गया है। दिग्विजय सिंह, अशोक चव्हाण और निनांग इरिंग कृषि, पेयजल और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करेगी। फर्नांडिस और रंजीत रंजन के साथ खड़गे रेलवे और श्रम संबंधी समिति में और स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास संबंधी समिति में आजाद, जेडी सलीम और के सुरेश को रखा गया है। मानव संसाधन विकास, पंचायती राज और पूर्वोत्तर मामलों पर समिति में मणिशंकर अय्यर, भालचन्द मुंगेकर और सुष्मिता देव और ग्रामीण विकास और पर्यावरण पर समिति में केवी थामस, जयराम रमेश और गौरव गोगई को रखा गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।