मनोहर पार्रिकर यूपी से राज्यसभा में जाएंगे, कल पर्चा भरेंगे, पार्रिकर रक्षा मंत्री बनाये जा सकते हैं।
* संभावित मंत्रियों के साथ पीएम मोदी की चाय पार्टी खत्म।
* जेपी नड्डा, सुरेश प्रभु, मनोहर पार्रिकर, मुख्तार अब्बास नकवी कैबिनटे मंत्री बनेंगे।
* राजीव प्रताप रुडी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनेंगे, रुडी ने ट्विट कर कहा, जिम्मेदारी मिलने से खुश हूं।
* अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को बातचीत करके मनाया।
* सूत्रों ने बताया कि अनिल देसाई शपथ लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं, शिवसेना कोटे से मंत्री बनेंगे। लेकिन सुरेश प्रभु पर सस्पेंस बरकरार है। सूत्रों ने बताया कि शिवसेना मोदी कैबिनेट में शामिल के लिए तैयार हो गई है।
मोदी मंत्रिमंडल में ये चेहरे होंगे शामिल
मनोहर पार्रिकर (गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री)
राजीव प्रताप रूडी (बिहार के सारण से भाजपा सांसद)
निरंजन ज्योति (उत्तर प्रदेश से सांसद)
मुख्तार अब्बास नकवी (भाजपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरा, भाजपा के उपाध्यक्ष)
विजय साम्पला (पंजाब के होशियारपुर से सांसद)
रामकृपाल यादव (बिहार के पाटलिपुत्र से सांसद)
बाबुल सुप्रियो (पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद)
वाई एस चौधरी (टीडीपी सांसद)
अनिल देसाई (शिवसेना, राज्यसभा सांसद)
जगत प्रकाश नड्डा (भाजपा महासचिव)
अजय टम्टा (उत्तराखंड से पार्टी के नेता)
जयंत सिन्हा (पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे,झारखंड से सांसद)
बीरेंद्र सिंह (हरियाणा के जाट नेता)
गिरिराज सिंह (बिहार के भूमिहार नेता)
सोनाराम चौधरी (राजस्थान से सांसद)
गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान से सांसद)
हंसराज अहीर (महाराष्ट्र से सांसद)
मोहन कुंडारिया
महेश शर्मा
राज्यवर्धन सिंह राठौर
बंडारू दत्तात्रेय
कर्नल सोनाराम
रमेश बैस (छत्तीसगढ़ से)
सुरेश प्रभु (शिवसेना)
अनिल देसाई (शिवसेना)
हालांकि भाजपा और शिवसेना के बीच पहले से मौजूद तनाव केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की पूर्व संध्या पर और गहरा हो गया तथा इसके साथ ही शिवसेना के किसी और प्रतिनिधि के केंद्र में प्रवेश करने की संभावना कम हो गई है।
ऐसी अटकलें हैं कि कुछ मंत्रियों को अपना पद गंवाना भी पड़ सकता है जबकि कुछ मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में तरक्की दी जा सकती है। शपथ-ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन नेताओं को नाश्ते पर बुलाएंगे जिन्हें मंत्री बनाया जाना है। मौजूदा मंत्रिपरिषद में कुल 45 मंत्री हैं जिनमें प्रधानमंत्री सहित 23 कैबिनेट मंत्री हैं जबकि 22 राज्य मंत्री हैं । 22 राज्य मंत्रियों में से 10 के पास स्वतंत्र प्रभार है। छह से ज्यादा मंत्रियों के पास अभी एक से ज्यादा विभागों का प्रभार है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।