मोदी कैबिनेट का पहला विस्तार, शपथग्रहण शुरू, शिवसेना नहीं हुई शामिल
(DELHI, India) नरेंद्र मोदी सरकार के पहले मंत्रिमंडल के विस्तार में आज करीब 22 नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। 4 कैबिनेट मंत्री, 15 राज्य मंत्री और 3 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं और सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7आरसीआर पर 10 बजे चाय पार्टी दी। नए मंत्रियों को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई जा रही है।

* सुरेश प्रभु ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, रेल मंत्री बनाए जाने की संभावना है, शिवसेना पार्टी के सदस्य हैं।

* मनोहर पर्रिकर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, रक्षा मंत्री बनाए जा सकते हैं

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।