(DELHI, India)
विशेष कोर्ट कोयला घोटाला में उद्योगपति केएम बिड़ला तथा अन्य से संबंधित मामले में क्लोजर रिपोर्ट पर 25 नवंबर को विचार करेगी । गौर हो कि इस मामले में सीबीआई ने 16 एफआईआर दर्ज की हैं। जिन कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उसमें एएमआर आयरन एंड स्टील, जेएलडी यवतमाल एनर्जी, विनी आयरन एंड स्टील उद्योग, जेएएस इंफ्रास्ट्रक्चर कैपिटल प्राइवेट लि. ग्रास इंडस्ट्रीज, जिंदल स्टील एंड पावर, राठी स्टील एंड पावर लि. झारखंड इस्पात, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर, कमल स्पांज, पुष्प स्टील, हिंडाल्को, बीएलए इंडस्ट्रीज, कासट्रोन टेक्नोलाजीज तथा कास्ट्रोन माइनिंग एवं नवभारत पावर प्राइवेट लि. शामिल हैं। एजेंसी द्वारा 2006 तथा 2009, 1993 तथा 2004 के बीच कोयला खानों के आवंटन की शुरूआती जांच के बाद ये एफआईआर दर्ज किए गए थे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।