(India)
पिंकसिटी में सोमवार की सुबह आसमां पर छाए हल्के कोहरे ने सर्दी का एहसास कराया। अलसुबह धुंध की चादर ने पूरे शहर को आगोश में ले लिया था। दृश्यता कम होने से इस सीजन में पहली बार हवाई यातायात प्रभावित हुआ। सांगानेर एयरपोर्ट पर दृश्यता 900 मीटर दर्ज की गई, राजधानी में हल्के कोहरे का यह आलम सुबह 9-10 बजे तक कायम रहा। उसके बाद तेज धूप में जल्द ही धुंध छंट गई। मौसम विभाग का कहना है कि अब ऐसा नजारा हर दिन देखने को मिल सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।