(India)
उन्होंने न केवल मुगल शहंशाह औरंगजेब को टक्कर दी बल्कि पश्चिम और दक्षिण भारत में मुस्लिम शासन को खत्म किया। उनके ऎसे ही एक आक्रमण में आदिल शाही सेना का सेनापति अफजल खान की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद बीजापुर सल्तनत सिमटती चली गई। अफजल जान अपने क्रूर इरादों और साजिशों के लिए मशहूर था। उसने शिवाजी को भी हत्या करने के लिए संधि के बहाने अकेले बुलाया। परन्तु इसके जवाब में शिवाजी ने कपड़ों के अंदर लोहे का कवच पहना और हाथ में बाघनखा साथ लेकर गए। जैसे ही अफजल खान ने मुलाकात के दौरान शिवाजी को गले लगाया, उसने शिवाजी की गर्दन अपने हाथों से दबानी शुरू कर दी और उनकी पीठ पर कटार का वार किया। अंदर लोहे का कवच होने के कारण यह वार बेकार गया इसी दौरान शिवाजी ने अपने बाघनखा के अफजल खान की आंतें बाहर निकाल दी। घटना के तुरंत बाद शिवाजी के सैनिकों ने अफजल खान की सेना पर धावा बोल दिया और आदिलशाही सल्तनत को हमेशा के लिए हरा दिया। अधिक खून बहने के कारण अफजल खान आज ही के दिन 10 नवम्बर 1659 को मारा गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।