लोगों को लुभा रहा मौसम का बदलता अंदाज
(Rajasthan, India) मौसम के मिजाज में बदलाव साफ देखा जा सकता है। गरमी से सर्दियों की ओर बढ़ता मौसम लोगों को लुभा तो रहा ही है पर उन्हें गरम कपड़े बाहर निकालने का संदेश भी दे रहा है।दिन में सूरज हल्की गरमी का अहसास कराता है तो रात में हल्की ठंड लोगों को चादर ओढ़ने पर मजबूर कर देती है। वहीं ये बदलता मौसम लोगों के लिये कई बीमारियां भी लेकर आया है। और अमूमन इस मौसम में सर्दी खांसी और जुकाम लोगों को परेशान करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।