(International)
मोदी ने यहां के ने पई ताव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के कुछ समय बाद राष्ट्रपति भवन में थेन सेन से मुलाकात की। हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा बच्चों ने पारंपरिक पोशाकों में उनका अभिनंदन किया। म्यामांर के स्वास्थ्य मंत्री थान आंग ने उनकी अगवानी की। म्यामांर के राष्ट्रपति के साथ 45 मिनट की मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति थेन सेन के साथ उनकी ‘बहुत अच्छी’ मुलाकात रही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।