खाना नहीं पचता तो करें ये उपाय
(India) ऎसे में बहुत से लोगों को खाना न पचने की शिकायत हो जाती है। खाना ठीक से हजम ना हो तो पेट में गैस, भारीपन, बेचैनी, उल्टियां, जी मिचलाना, चक्कर आदि शिकायतें होने लगती हैं। इनसे बचने के लिए ये आजमाएं-
1. नींबू: एक नींबू को काटकर उस पर सेंधा नमक व काली मिर्च लगाकर गरम राख पर भून लें। फिर इसे चूसें। इससे खाना शीघ्र पचेगा और अपच की शिकायत कम हो जाएगी।
2. दही: दही में भुना हुआ जीरा, नमक तथा काली मिर्च डालकर रोजाना खाने से अपच रोग जड़ से खत्म हो जाता है।
3. बथुए का रस: बथुए का रस और पपीता भी अपच में बहुत उपयोगी होते हैं।
4. पाइनेपल: पाइलेपल की फांक पर नमक और काली मिर्च डालकर खाएं।
5. प्याज: प्याज काटकर उस पर नींबू का रस निचोड़कर रोजाना खाएं।
6. अजवाइन: एक चम्मच पिसी हुई अजवाइन और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर सवेरे खाली पेट पानी के साथ लेने से भी अपच में लाभ पहुंचता है।
7. सौंफ: दो बड़े चम्मच मोटी सौंफ को आधा लीटर पानी में उबालकर ठंडा होने दें। इस पानी को छानकर थोड़ा-थोड़ा पिएं, अपच में आराम मिलेगा।
8. लौंग: दो लौंग लेकर उन्हें पीस लें। आधे कप गरम पानी में डालें। फिर ठंडा होने पर इस पानी को पी लें। रोजाना ऎसा दिन में तीन बार करने से लाभ होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।