मांझी के बयान का विरोध
(India)
वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डे ने कहा कि मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी जो भी बयान देते हैं। वे समाज को तोड़ने वाले होते हैं। पांडे ने कहा कि अब सीएम की ओर से दिया गया बयान गलत है और भाजपा इसका विरोध करती है..विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता नंदकिशोर यादव ने मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पर समाज को बांटने के आरोप लगाए हैं। यादव ने कहा कि मांझी अपने बयान में जो भी कह रहे हैं। वे नीतीश कुमार के टिप्स के तहत दिया गया बयान है। इसे सुनकर लगता है कि जदयू समाज को बांटने का काम कर रही है...गौरतलब है कि जीतनराम मांझी ने एक और विवादित बयान देते हुए सवर्णों को विदेशी और उनके पूर्वज को आर्यन बताया था जिसके बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।