(International)
दोनों नेताओं की मुलाकात म्यांमार की राजधानी नेपी तॉ में हुई, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर कई क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं। इस बात का मेदवेदेव ने भी समर्थन किया। मोदी ने कहा कि रूस के साथ हमारे काफी अच्छे संबंध रहे हैं। अब तक रूस के साथ भारत की दोस्ती हर कसौटी पर खरा उतरा है। इस मौके पर मोदी ने 2001 में अपनी रूस यात्रा को भी याद किया। साथ ही पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं पीएम मोदी और चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के बीच होने वाली मुलाकात पर। इस बैठक के बाद पीएम मोदी म्यांमार में कारोबारियों से भी मिलेंगे। म्यांमार में अपने दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के पीएम ली केकियांग से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मोदी चीन की तरफ से बढ़ रही घुसपैठ का मुद्दा भी उठाएंगे। ली केकियांग से पीएम मोदी की मुलाकात का वक्त भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे तय किया गया है। इस बैठक में मोदी और केकियांग के बीच द्विपक्षीय बातचीत के दौरान अर्थव्यवस्था, वाणिज्य और व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। म्यांमार का दौरा खत्म करने के बाद पीएम मोदी आज रात को ही ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।