(Rajasthan, India)
प्रदेश सहित राजधानी जयपुर में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। सुबह के समय सर्दी के चलते लोगों ने गरम कपडे पहनने भी शुरू कर दिए हैं। वहीं सुबह के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए बदलाव के तहत जयपुर में बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरे बन रहे हैं। इनमें हर रात बड़ी तादाद में लोग पनाह लेते हैं. कोहरे में लिपटी सर्द रातों में इन रैन बसेरों की महत्ता बढ़ जाती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।