(DELHI, India)
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। सोनिया ने कहा कि नेहरू जी ने भारत को ऐसे रास्ते पर चलाने का प्रयास किया जिसमें व्यक्ति नहीं संस्था अहम थी। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों को पार्टी का इतिहास याद रखना चाहिए। नेहरू जी उदारता के प्रतीक हैं, साथ ही नेहरू जी ने देश को एकता के सूत्र में बांधा था। इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि सरकार एक तरफ सफाई अभियान चला रही है तो दूसरी ओर जहर फैला रहे हैं। सरकार में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए थे लेकिन हुआ कुछ नहीं। सफाई अभियान पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि सफाई अभियान के नाम पर सिर्फ फोटो खिंचवाए जा रहे हैं। गौर हो कि केंद्र सरकार ने भी 14 नवंबर को नेहरू जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है, लेकिन कांग्रेस ने इससे इतर आज ही कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को आमंत्रित नहीं किया गया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।