आम आदमा पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, 22 नाम आए सामने
(DELHI, India) पार्टी नेता संजय सिंह ने मीडिया के सामने पहली सूची में 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया, खास बात यह है कि पहली लिस्ट में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं है, पहली सूची में मालवीय नगर से सोमनाथ भारती और ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज के नाम अहम हैं, संजय सिंह ने कहा कि अगर इन उम्मीदवारों के खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत मिलती है और उसे सही पाया जाता है कि पार्टी अपने स्तर पर जांच के बाद उनकी उम्मीदवारी खत्म कर सकती है,
आइए जानें किस सीट से किसे मिला टिकट
जिन मौजूदा विधायकों को मिला टिकट
1. कोंडली- मनोज कुमार
2. हरिनगर- जगदीप सिंह
3. तिलक नगर- जरनैल सिंह
4. मादीपुर- गिरीश सोनी
5. करोलबाग- विशेष रवि
6. मालवीय नगर- सोमनाथ भारती
7. ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज
8. बुराड़ी- संजीव झा
9. शालीमार बाग- बंदना कुमारी
10. शकूर बस्ती- सत्येंद्र जैन
11. सदरबाज़ार- सोम दत्त
12. दिल्ली कैंट- कमांडो सुरेंद्र

अन्य उम्मीदवार

13. सुल्तानपुरी माजरा- संदीप
14. गांधीनगर- अनिल वाजपेयी
15. विश्वासनगर- अतुल गुप्ता
16. जनकपुरी- राजेश ऋषि
17. मटियाला- गुलाब सिंह
18. राजेंद्र नगर- विजेंद्र गर्ग
19. करावलनगर- कपिल मिश्रा
20. त्रिनगर- जितेंद्र तोमर
21. बदरपुर- एनडी शर्मा
22. पालम- भावना गौर
पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन पहली लिस्ट में भी पार्टी ने 16 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिए हैं जिनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राखी बिडला जैसे भी नाम हैं, लेकिन इस लिस्ट से साफ संकेत हैं कि कुछ विधायकों के टिकट कटने तय हैं

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।