महाराष्ट्र में पैर पसारने के बाद एमआईएम दिल्ली में होने वाले चुनाव में भी अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतार सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जेडीयू नेता शोएब इकबाल एमआईएम का दामन थाम सकते हैं और पार्टी टिकट पर दिल्ली में चुनाव लड़ सकते हैं। इसे लेकर जेडीयू सांसद अली अनवर अंसारी ने कहा कि ये वैचारिक रुप से खतरनाक पार्टी है। उन्हांेंने इसकी तुलना आरएसएस से की और लोगों से ऐसी पार्टी से दूर रहने की सलाह दी। वही एनसीपी नेता माजिद मेमन ने कहा कि अगर एमआईएम संवैधानिक तरीके से आएगी तो उसका स्वागत किया जाएगा। लेकिन अगर वो मुसलमानों के जज्बातों से खेलकर उन्हें समाज से अलग करती है तो ये देशहित में नहीं होगा.......
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।