(DELHI, India)
गौर हो कि पूरा देश आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर विरासत की सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस, दोनों इस मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। एक तरफ गृहमंत्री राजनाथ सिंह नेहरू के नाम का सिक्का जारी करने वाले हैं। तो दूसरी तरफ सूचना व प्रसारण मंत्री अरुण जेटली दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में बाल फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी दिल्ली से ही बाल स्वच्छता मिशन का उद्घाटन करेंगी। मेनका द्वारा शुरू किया जाना वाला अभियान सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। दिल्ली सरकार इस अभियान को पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर तक जारी रखेगी। 5 नवंबर की थीम ‘स्वच्छ भोजन’ होगी और छात्र अपने घर में पका खाना लेकर आएंगे और जंक फूड का सेवन नहीं करेंगे। 17 नवंबर की थीम ‘स्वयं को स्वच्छ रखना तथा बाल स्वास्थ्य’ होगी। 18 नवंबर को ‘पीने का स्वच्छ पानी’ और 19 नवंबर को स्वच्छ शौचालयों पर ध्यान दिया जाएगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।