आज है भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन
(India) आज ही के दिन 14 नवम्बर 1889 को जन्मे पंडित नेहरू ने अपना राजनीतिक जीवन एक स्वाधीनता सेनानी के रूप में शुरू किया। चाचा नेहरू अपनी किशोरावस्था में ही महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़ गए। नेहरू कई बार जेल गए और उन्होंने कई बार स्वाधीनता सेनानियों के लिए कोर्ट में वकालत की। 15 अगस्त 1947 को भारत के आजाद होने और भारत-पाकिस्तान त्रासदीपूर्ण बंटवारे के समय उन्होंने देश की बागडोर संभाली और देश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने आजादी के बाद देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ की और देश को गुलामी के अंधकार से निकाल कर विकास के मार्ग की राह दिखाई। स्वाधीनता संग्राम के दौरान जेल में रहते हुए जवाहरलाल नेहरू ने कई किताबें भी लिखी। इनमें द डिस्कवरी ऑफ इंडिया, ग्लिम्पसेज ऑफ वल्र्ड हिस्ट्री, लैटर्स फ्राम ए फादर टू हिज डॉटर मुख्य हैं। उन्होंने विश्व को पंचशील का सिद्धान्त भी दिया। देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए नेहरू ने 27 मई 1964 को अपनी जीवन गाथा पूरी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।