(India)
एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह हर मौसम में बहुत उपयोगी है। मौसमी में मौजूद पोटेशियम, फोलिक एसिड, कैल्शियम कोलेस्ट्रॉल के स्तर और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसमें मौजूद फ्रक्टोज, डेक्सट्रोज जैसे खनिज शरीर में ऊर्जा का संचार कर दिल और मस्तिष्क को ताजगी देते हैं। विटामिन सी और ए हमारे खून में सफेद कणिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देते हैं, जिससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है। मौसमी शरीर में आयरन बढ़ाने में सहायक है, जिससे सर्दी-खांसी में राहत मिलती है। मौसमी कफ को पतला करके बाहर निकालती है और नाक व छाती में अवरोध को दूर करती है। इससे कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। मौसमी का जूस पीने की बजाय इसे ऎसे ही खाएं। जूस बनाने पर इसमें मौजूद रेशे निकल जाते हैं, जो कि पाचनतंत्र के लिए काफी उपयोगी होते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।