कांग्रेस के सीनियर लीडर कर्ण सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के उस व्यवहार को गलत करार दिया है, जब उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125 जयंती को लेकर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। कर्ण सिंह का कहना है कि आनंद शर्मा को इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए थी कि पीएम को क्यों नहीं बुलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस द्वारा पंडित नेहरू की जयंती के कार्यक्रम में न बुलाए जाने के बाद हुए बवाल पर कर्ण सिंह ने कहा, श्यह पार्टी का अपना कार्यक्रम था। हो सकता है कि बीजेपी भी अपने कार्यक्रम में सोनिया गांधी न बुलाए। मगर आनंद शर्मा को इस बारे में बात करने से बचना चाहिए था कि पीएम को क्यों नहीं बुलाया गया है। गौरतलब है कि आनंद शर्मा ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती के कार्यक्रम के बारे में पार्टी की तरफ से बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद ही बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित नहीं किया गया है। इसके बाद उन्होंने वजह भी बताई थी कि क्यों पार्टी ने पीएम को बुलाना उचित नहीं समझा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।