छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी नसबंदी कांड के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार
(CHANDIGARH, India) कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। राहुल ने आज यहां नसबंदी आॅपरेशन के दौरान पीडित परिवारो से मुलाकात की है। राहुल ने इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही साथ राहुल ने कहा की राज्य सरकार इस दर्दनाक घटना को रफा-दफा कर देना चाहती है। वहीं इस मामले में एक और नया खुलासा सामने आया है। प्राथमिक जांच में पीडि़तों की दवाओं में जिंक फाॅस्फाइड मिला है। आपको बता दे की जिंक फाॅस्फाइड केमिकल चूहे मारने की दवाओं में पाया जाता है। छत्तीसगढ़ के प्रधान सचिव ने इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नसबंदी के आॅपरेशन के बाद 13 महिलाओं की मौत हो गई है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।