(DELHI, India)
सचिन ने पुट्टमराजुवारी कंडरिगा गांव पहुंचने के बाद यहां एक स्तंभ का अनावरण कर गांव को गोद लिया और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, नेल्लोर के जिलाधिकारी एन. श्रीकांत, अधिकारियों और ग्रामीणों ने सचिन का गर्मजोशी से स्वागत किया, सचिन यहां आवास, सड़क निर्माण और दूसरी विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनके लिए उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) कोष से 2.79 करोड़ रुपये दिए हैं, सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव को गोद लेने की घोषणा के बाद यह सचिन का पहला दौरा है, सचिन के आगमन को देखते हुए गांव में उत्सव जैसा माहौल है, विशेषकर युवा और बच्चों में अपने पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी को देखने के लिए खासा उत्साह है, सचिन यहां के किसानों, बच्चों और युवाओं के साथ मुलाकात और बातचीत करेंगे, सचिन के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, अधिकारियों ने दूसरे गांव के लोगों के लिए पुट्टमराजुवारी कंडरिगा में प्रवेश निषेध कर दिया है,कर्नाटक का गांव पुत्तमराजूकन्ड्रिगा 110 परिवारों का गांव है, इस गांव में कोई सड़क और शौंचालय की सुविधा नहीं है, पुत्तमराजूकन्ड्रिगा गांव के इकलौते स्कूल में पांचवीं तक पढ़ाई होती है, अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ दिनों पहले जयापुर गांव को गोद लिया है.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।