(Alwar, Alwar)
प्रदेश में रात अब पहले से भी ज्यादा ठंडी हो गई है। न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है । आज सुबह भी ठंडक के कारण लोग धूप सेंकते नजर आए। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी हवाओं के जोर से शहर की फिजां में धीरे-धीरे ठंड का प्रवेश हो चुका है। अब रात में ठंड 8-9 बजे से ही महसूस की जा रही है। , जो कि पहले 11 बजे के बाद महसूस की जा रही थी। विभाग का मानना है कि अधिकतम तापमान में गिरावट आने के बाद ठंड और भी ज्यादा जोर पकड़ लेगा और दिन में भी राहत नहीं रहेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।