मेष-आज शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा तथा मानसिक रूप से भी प्रसन्नता रहेगी। काल्पनिक दुनिया की सैर द्वारा आप आपकी सृजनशक्ति में नयापन का संचार करेंगे। साहित्यकला के क्षेत्र में भी आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी विद्याभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण के साथ वाद-विवाद न हो, ऐसा रुख रखिएगा। अधिक परिश्रम करने पर भी फल प्राप्ति कम होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।
वृषभ-आज आपको वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की आवश्यकता है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। जलाशय से दूर रहिएगा। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर सही मुहर लगाते समय ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मन में उठती कल्पना की लहरें एक अनोखे विश्व के निर्माण का अनुभव कराएंगी।
मिथुन-कार्यसफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्द्धी भी आपसे पराजित होंगे। परंतु मध्याह्न के बाद घर में विसंवादिता का वातावरण बना रहेगा। परिवारजनों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है और इससे मन में ग्लानि बढ़ेगी। माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। नकारात्मक विचार आपको हताशा की गर्त में न धकेल दे इसका ध्यान रखिएगा। मध्याह्न से पूर्व भाग्यवृद्धि के संकेत है्ं।
कर्क-लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते आप दुविधापूर्ण मनःस्थिति में फंस जाएंगे। परिवारजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मध्याह्न के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। किसी के साथ भावना भरे सम्बंधों में बंधेंगे और उससे मन की चिंता दूर होगी।
सिंह-आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का साथ अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।
कन्या-आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें इसके लिए सावधान रहिएगा। चर्चा और विवाद से दूर रहिएगा। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा।
तुला- आज का दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अधिक संवेदनशील न रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलिएगा। भ्रांति होने से दूर रहिएगा। कानूनी विषयों में निर्णय बहुत सोच-समझकर करना।
वृश्चिक-दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा। उच्च अधिकारीगण आपकी कार्यवाही से आनंदित होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढ़ेगी। पिता के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। मध्याह्न के बाद आपका मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है्ं। मित्रवर्ग से लाभ होगा।
धनु-आज के दिन आप के स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न या विवाद होने की भी संभावना है, परंतु मध्याह्न के बाद कार्यालय के वातावरण में कुछ सुधार होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ता रहेगा। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु समय अनुकूल है। पिता की ओर से लाभ होगा, साथ ही आरोग्य में सुधार होगा।
म्कर-आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। धन का आकस्मिक खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज संभवतः टालिएगा। चरित्र पर कोई उंगली उठाए, ऐसा कोइ कार्य न करें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहिएगा।
कुंभ-आज व्यापारीवर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य कीजिएगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बनेंगे। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। अधिक श्रम करने पर भी फल प्राप्ति मनवांछित न होगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
मीन-आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेल-जोल बने रहेंगे। दैनिक कार्य में विलंब होंगे। सहकार्यकरों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।