(DELHI, India)
झारखंड में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘हमारे पड़ोसी चीन और पाकिस्तान अकसर हमारी सीमाओं में घुस आया करते थे। चीन जब चाहता था हमारी सीमा का उल्लंघन करता था। अब उन्हें भारतीय क्षेत्र में आने दीजिए।’ उन्होंने कहा, ‘हम इसे हल्के में नहीं लेंगे। हम अपने पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहते हैं लेकिन अगर कोई देश आंख में आंख डालकर देखता है तो हम करारा जवाब देंगे।’ पाकिस्तान की तरफ से संघषर्विराम उल्लंघन के बारे में गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से कहा है कि सफेद झंडा नहीं दिखाएं बल्कि करारा जवाब दें। झारखंड के लातेहार जिले के मनिका में एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘पिछली कांग्रेस सरकार के समय में भारत ने पाकिस्तान को 16 बार सफेद झंडा दिखाया। भारतीय अर्धसैनिक बलों और भारतीय सेना को मजबूत राजनीतिक नेतृत्व की जरूरत है क्योंकि उनकी क्षमता की पहचान नहीं हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने बीएसएफ से कहा है कि पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम उल्लंघन का करारा जवाब दें।’ झारखंड में 25 नवम्बर को चुनाव होने वाले हैं। सिंह ने कहा कि ‘भारत की जवाबी कार्रवाई के कारण पाकिस्तान को सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र से गुहार लगानी पड़ी।’ उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने लगातार संघर्षविराम उल्लंघन कर भारतीयों की हत्या की लेकिन पिछली सरकार बीएसएफ से कहती रही कि सफेद झंडा दिखाइए और बात कीजिए।’ गृह मंत्री ने कहा, ‘भारत के जवाब के बाद पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में शरण ली। आपके पास मजबूत इच्छाशक्ति वाला नेतृत्व चाहिए।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।