(India)
फुजियान के प्रांतीय संग्रहालय के शोधार्थी चेन पिन के मुताबिक, फुजोउ प्रांत में मिला पुश्ता लकड़ी के बने थे। एक सरकारी समाचार एजेंसी ने चेन पिन के हवाले से बताया, वहां संभवत: एक नदी रही होगी और पुश्ता नदी के कटाव को रोकने के लिए बनाया गया होगा। इस तरह की संरचना केवल दक्षिण चीन में ही मौजूद हो सकती है। उन्हें वहां शहर की एक दीवार के अवशेष भी मिले जिसका निर्माण पांच राजवंश (907-960) के काल में किया गया था। इन अवशेषों के अलावा वहां एक मीटर की उंचाई की एक दीवार का अवशेष मिला, जिसे बाद में बनाया गया होगा। इसका निर्माण सोंग राजवंश (960-1279) के काल के दौरान हुआ था। चेन ने बताया, अवशेषों के अध्ययन से हमें यह पता चला कि उस समय के लोगों ने शहर के निर्माण के लिए किस तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया होगा। फुजियान संग्रहालय के सांस्कृतिक अवशेष तथा पुरातात्विक अनुसंधान संस्थान के प्रमुख लोउ जियानलोंग ने बताया, धरती पर इसका ढांचा खड़ा करने से पहले वे गड्ढा खोदकर इसे पत्थरों और लकड़ियों से भरते थे। इस खोज से फुजोउ शहर के विकास के बारे में ऐतिहासिक आंकड़ों के विवरण की पुष्टि होती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।