(International)
यहां मिल रहे सम्मान और प्यार को मैं देशवासियों को समर्पित करता हूं, उन्होंने कहा भारत का कोई प्रधानमंत्री 28 साल बाद यहां आ रहा है, लेकिन अब विश्वास दिलाता हूं कि आगे से 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा, उन्होंने कहा, सिडनी एक सुंदर शहर है और ऑस्ट्रेलिया सुंदर देश, उन्होंने कहा, भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के बिना नहीं जी सकते 'Make In India' के जरिए भारत की कोशिश है कि वह पूरी दुनिया को उसकी जरूरतें पूरा करे। हम निवेशकों को बेहतर माहौल देने की कोशिश कर रहे हैं। भारत का रेल नेटवर्क बहुत बड़ा है लेकिन उसमें विकास की जरूरत है। भारत में रेलवे के विकास की अपार संभावनाएं हैं। वर्क फोर्स के लिए मानव संस्थाओं की जरूरत है। कई देशों में वर्क फोर्स की कमी है और इस मामले में भारत सौभाग्यशाली है। आज केवल टेक्नॉलजी से काम नहीं चलेगा उसे वर्क फोर्स चाहिए। देश का पीएम आज शौचालय बना रहा है। सफाई कठिन काम है लेकिन इससे दूर क्यों भागे। विदेश में सवच्छता देखकर अपने गली-मोहल्ले की याद आती है। मैंने स्वच्छ भारत मिशन के जरिए सफाई का बीड़ा उठाया। भारत में आज भी गांवों में महिलाएं खुले में शौच करनी जाती हैं। यह बात हमें मन में पीड़ा देती है। गंदगी से बीमारियां फैलती हैं और बीमारी के इलाज में गरीबों का बहुत पैसा बर्बाद हो जाता है। सफाई करना गंदा काम नहीं बल्कि बहुत सम्मानित काम है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।