अरुण जेटली ने साधा सलमान खुर्शीद पर निशाना
(India)

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान उमड़ने वाली भीड़ की वास्तविकता पर सवाल खड़ा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को आड़े हाथ लिया है। जेटली ने आज कहा कि कांग्रेस नेता की दुख को समझा जा सकता है, क्योंकि भारत में उनके नेता को जितने लोग सुनने आते हैं उससे ज्यादा श्रोता सिडनी में मोदी को सुनने पहुंचे। सिडनी में भारतवंशी समुदाय को मोदी के संबोधन के कुछ ही देर बाद जारी बयान में जेटली ने कहा, अगर यूपीए के नेता अपनी सरकार के दिनों में विदेशों में भारतीय मूल के लोगों पर कोई असर नहीं छोड़ पाए तो क्या दूसरों के लिए भी इसे सच मान लिया जाए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।