नेहरू जयंती सम्मेलन के लिए 19 देशों के 52 नेताओं को शामिल होने को न्योता भेजा गया था। इनमें 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुख भी शामिल हैं। सम्मेलन में भाग लेने के लिए अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, घाना के पूर्व राष्ट्रपति जॉन कुफोर, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति ओबासांजो, भूटान की राजमाता महारानी दोरजी और पाकिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता अस्मा जहांगीर समेत कई विदेशी हस्तियां रविवार को ही दिल्ली पहुंच गई थी। कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी शामिल हैं। ममता पिछले काफी समय से कांग्रेस से नाराज चल रही थी और उनके थर्ड फ्रंट में शामिल होने की खबरें जोरों पर थी... ऐसे में कांग्रेस के निमंत्रण पर ममता का सम्मेलन में आना एक नई ही कहानी बयां कर रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।