लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि वह अब एक्सपायरी डेट की दवा बन चुके हैं, इसीलिए वह पुरानी घिसी पिटी बातें बोलते रहते हैं। पासवान ने कहा कि लालू मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री पर गलत टिप्पणी करते रहते हैं। रामविलास मंगलवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 में उप्र के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से डट जाइए। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा। गौरतलब है कि लालू यादव ने अपने एक बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनआरआई बताया था। इसी का जवाब देते हुए पासवान ने उन पर हमला बोला।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।