(DELHI, India)
कांग्रेस का आरोप है कि जन धन योजना से मिले पैसों को बड़े उद्योगपतियों को लोन के तौर पर दिया जा रहा है ,माकन ने कहा है कि एक ओर तो कोयला मंत्री ये कहते हैं कि देश का पैसा विदेशों में जा रहा है इसलिए विदेशों से कोयला मंगाना हम बंद करने वाले हैं दूसरी ओर अदानी ग्रुप को स्टेट बैंक से 6200 सौ करोड़ का कर्ज दिया जा रहा है, अदानी की कंपनी को ऑस्ट्रेलिया में कोयला खदान का ठेका मिला है, अदानी पिछले दिनों पीएम के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गये थे, अजय माकन ने मोदी सरकार की ओर से शुरू किए गए किसान विकास पत्र योजना को लेकर भी सवाल उठाए, किसान विकास पत्र को कांग्रेस ने काले धन को सफेद करने का जरिया बताया वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किसान विकास पत्र योजना की फिर से शुरुआत की, इस योजना के तहत 100 महीने में निवेशक का पैसा डबल हो जाएगा, इस योजना को साल 2011 में यूपीए सरकार ने बंद कर दिया था लेकिन अब मोदी सरकार ने इसे फिर से शुरू किया है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।