बता दें कि 1386 में इस गिरजाघर का निर्माण शुरू हुआ था, जो 1813 में पूरा हुआ, लेकिन इसे अंतिम रूप 1965 में दिया गया था। 600 साल में तैयार इस गिरजाघर को बेहतरीन डिजाइन देने के लिए कई आर्किटेक्ट और इंजीनियरों ने काम किया था। इस गिरजाघर को इटेलियन गोथिक शैली में डिजाइन किया गया है। इसे कई कलाकृतियों, चित्रकृतियों और मूर्तियों से सजाया गया है। सेंट ब्राथोलोम्यू का स्टैच्यू इस गिरजाघर का सबसे पॉपुलर आर्ट पीस माना जाता है। इसकी लंबाई 158.5 मीटर ( 520 फीट) और इसकी ऊंचाई 108 मीटर (215 फीट) है।
इसकी खासियत
इस कैथेड्रल की खासियत है इसका शानदार आर्किटेक्चर। इसकी बनावट को देखने ही हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं। यह गिरजाघर सालभर खुला रहता है। इसके आसपास या कुछ दूरी पर रहने वाले तो यहां पैदल या फिर बाइक से भी जा सकते हैं। वहीं, बाहर से आने वाले पर्यटक ट्रेन, ट्राम या कार से जा सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।