(JHARKHAND, India)
प्रधानमंत्री की दोनों चुनावी सभाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और इन दोनो सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। साथ ही मोदी की दूसरी रैली 25 नवंबर को झारखंड में होगी। इसी तरह जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 22 को और उधमपुर में 28 को रैली होगी। इसके अलावा श्रीनगर, जम्मू और पुंछ में भी मोदी की रैली प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में मोदी की रैलियों का आंकड़ा पांच से छह के बीच हो सकता है, लेकिन झारखंड में उनकी रैलियां सात से आठ हो सकती हैं। गौर हो कि कल खुफिया एजेंसियों ने जारी एक अलर्ट में कहा था कि इस रैली के दौरान नक्सली संगठन और इंडियन मुजाहिद्दीन हमला कर सकते हैं। जारी अलर्ट में कहा गया है कि मोदी की रैली पर बम और बारूदी सुरंग के जरिए हमला करने की कोशिश की जा सकती है। इस अलर्ट के मद्देनजर रैली को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।