केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बिन्नी
(DELHI, India) बिन्नी पिछले साल हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के टिकट पर लक्ष्मीनगर से विधायक थे, आज इस बात का एलान कर दिया कि नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, हालांकि अरविंद केजरीवाल कहां से चुनाव लड़ेंगे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, बिन्नी ने बीजेपी में जाने का विकल्प खुला रखा है, बिन्नी ने कहा है कि कई पार्टियों से उनकी बात हो रही है, आपको बता दें कि दिल्ली में राष्ट्रपति ने विधानसभा भंग कर दी है, अब दिल्ली में फिर से विधानसभा चुनाव कब होंगे इसकी तारीख अभी नहीं आई है, आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक बिन्नी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर अपने सिद्धांतों से भटक जाने और चुनावी वादों पर सही ढंग से अमल नहीं करने आरोप लगाया था, उन्होंने आप मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘झूठा’ करार दिया था, इसके बाद बिन्नी को आम आदमी पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया था,

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।