(Kolkata, Kolkata)
सीबीआई के एक अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया, 'सृंजय को सारदा घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है।' ज्ञात हो कि सारदा घोटाला मामले में टीएमसी के सांसद कुणाल घोष पहले ही जेल में बंद है। इसके पहले, सीबीआई की स्पेशल अपराध शाखा ने घोटाले को लेकर सृंजय से पूछताछ किया था। आज दिन में सीबीआई के सामने पश्चिम बंगाल के कपड़ा मंत्री श्यामपदा मुखर्जी, सांसद सृंजय बोस और कांग्रेस नेता सोमेन मित्रा पेश हुए। गत मंगलवार को सीबीआई ने एक बिचौलियो को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने उसके आवास से 14 लाख रुपए नगद और सोने के दो बिस्कुट बरामद किए थे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।