राजद जदयू के विलय पर शरद की चुप्पी
(Ambikapur, Surguja) जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगाबाद पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से थोड़ी देर मुलाकात की फिर झारखंड में चुनावी प्रचार के लिये सड़क मार्ग से डालटेनगंज की ओर रवाना हो गये । शरद पहले हेलिकाॅप्टर से औरंगाबाद के पुलिस लाइन पहुंचे और बाद में झारखंड में महागठबंधन की मजबुत स्थिति के दावे किये। जदयु और राजद के विलय की बात पुछे जाने पर उन्होंने विलय की बात को बदलते हुये एक बड़ी गोलबंदी की तरफ इशारा किया । बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा लगातार दिये जा रहे अनरगल बयानबाजी के बारे में पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिस तबके से मुख्यमंत्री आते हैं , ऐसे बयान के मायने निकालना उचित नहीं है । उन्होंने पत्रकारों को समझदार बताते हुये कहा कि उनके द्वारा लगातार दिये जा रहे बयान बच्चों के खेल-खेल वाले दुधभात की तरह हैं

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।