(DELHI, India)
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री 30 नवंबर को नगालैंड आएंगे और एक दिसंबर को ‘हॉर्नबिल महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में केन्द्रीय विभागों और राज्य के शीर्ष सरकारी अधिकारियों के बीच आज प्रधान सचिव एवं गृह आयुक्त, नगालैंड के कार्यालय में समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गृह आयुक्त पंकज कुमार ने सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं से प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सहयोग करने के लिए कहा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।