(International)
दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों एवं क्षेत्रीय स्थिति के बारे में चर्चा हुई, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति ओबामा ने शरीफ को जनवरी में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए अपने दौरे के बारे में अवगत कराया, पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने ओबामा के भारत की आने की खबर सुनकर फिर से कश्मीर राग छेड़ दिया है, अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से फोन कर कहा कि जनवरी में भारत दौरे पर कश्मीर समस्या के हल की बात करें, बातचीत के दौरान शरीफ ने ओबामा को पिछले साल वाशिंगटन में पाकिस्तान आने के लिए दिये गये न्यौते की याद दिलायी, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग अमेरिकी राष्ट्रपति का निकट भविष्य में अपने देश में स्वागत करने की उम्मीद कर रहे हैं, प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार 'राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही किसी तारीख पर तब दौरा करेंगे जब देश में स्थिति सामान्य हो जायेगी.'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।