(JAMMUandKASHMIR, India)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, कच्छ का विकास तेजी हुआ है क्या कश्मीर का विकास तेजी से नहीं हो सकता है? कच्छ में भी मुसलमानों की बड़ी आबादी है। कच्छ का विकास हो सकता है तो कश्मीर का विकास क्यों नहीं? साथ ही पीएम ने कहा, कश्मीर का ऐसा विकास करुंगा, दुनिया के लोग इस नजारे को देखने आएंगे,,पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, क्या दो परिवार ही कश्मीर पर राज करेंगे? प्रदेश में पांच साल तक लूट का कॉट्रेक्ट चला। सत्ता के लिए दोनों परिवार के बीच मिलीभगत है। उन्होंने कहा, बार-बार कश्मीर की धरती पर आता हूं ताकि जम्मू-कश्मीर का विकास हो सके। मैं यहां हमेशा विकास के लिए आया हूं। पीएम बनने के बाद हर महीने कश्मीर आया। कश्मीर में हमेशा विकास की योजनाएं लेकर आया। यहां संकट आया तो मैं तुरंत आया। आपका दुख दर्द मेरा दुख दर्द है। बाढ़ आने पर बिना मांगे 1000 करोड़ रुपए दिए। पैसे की कोई कमी नहीं है। मैं कश्मीर के बच्चे की भावना समझता हूं। जम्मू-कश्मीर का तेजी से विकास होना चाहिए। नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए। यहां के लोग बहुत ईमानदार हैं। आपके आंसू पोछने आया हूं, लोगों को बिजली चाहिए, पानी चाहिए, रोजगार चाहिए। पीएम ने कहा, जम्मू-कश्मीर पूरे देश का अंधेरा दूर करेगा। यहां 20 हजार मेगावाट बिजली पैदा होने की संभावना है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में फिर से फिल्मों की शूटिंग शुरू करवाउंगा। रोजगार का अवसर पैदा करूंगा। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया की शुरुआत कश्मीर से होगा। हमारा नारा है सबका साथ, सबका विकास। अब आपको पछतावे की नौबत नहीं आएगी, आप प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाइए।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।