रोजाना 2 चम्मच अलसी है सेहत का खजाना
(India) रोजाना अलसी के 1-2 चम्मच बीज खाने से कैंसर, दिल की बीमारियां, डायबिटीज, जोड़ों का दर्द, मोटापा, त्वचा संबंधी रोग, पथरी, सर्दी-जुकाम, खांसी, अनिद्रा, कब्ज, बवासीर और मानसिक रोगों से राहत मिलती है।
पोषक तत्व
अलसी के बीजों को किसी भी मौसम में खा सकते हैं। इनमें विटामिन-बी, कैल्शियम, मैगनीशियम, पोटेशियम, आयरन व ओमेगा-3 जैसे गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। ओमेगा-3 हमारे शरीर में बनता नहीं है, इसे हमें बाहरी स्रोतों से प्राप्त करना पड़ता है। इसलिए शाकाहारी लोगों के लिए अलसी बेहतर विकल्प है।
तेल भी उपयोगी
अलसी के बीजों से तैयार तेल को रात को सोते समय काजल की तरह आंखों मे लगाने से नेत्र रोग दूर होते हैं। आंखों में किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर इसका उपयोग न करें। ध्यान रहे कि इसका तेल और बीज एक साथ प्रयोग न करें वर्ना गर्मी हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।