(DELHI, India)
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाना चाहता है लेकिन लगता है भारत-पाकिस्तान से दोस्ताना संबंध रखने का इच्छुक नहीं है. गृहमंत्री ने कहा कि भारत में आतंकवाद घरेलू नहीं है बल्कि यह बाहरी पाकिस्तान द्वारा समर्थित है. उन्होंने कहा, ‘भारत में आतंकवाद पूरी तरह पाकिस्तान प्रायोजित है. पाकिस्तान कहता है कि शासन इतर तत्व इसमें शामिल हैं. लेकिन क्या आईएसआई शासन इतर तत्व है. आईएसआई आतंकवाद को मदद दे रही है.’ राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान 2008 के मुंबई में हुए आतंकी हमलों में शामिल रहे लोगों को दंडित करने के लिए पहल नहीं कर रहा है और वहां इन मामलों का मुकदमा बहुत धीमी गति से चल रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि पाकिस्तान न्यायिक प्रक्रिया में मदद नहीं दे रहा है और इसकी बजाय इसमें रुकावट डाल रहा है. दाऊद इब्राहिम के बारे में उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में रह रहा है और भारत के आग्रह के बावजूद पाकिस्तान उसे भारत को सौंप नहीं रहा है. उन्होंने कहा, ‘जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत आए, हमारे प्रधानमंत्री ने उनसे दाउद को सौंपने को कहा. हम इसका दबाव बनाए हुए हैं. हम अत्यंत वांछित अपराधी दाऊद को सौंपे जाने का कूटनीतिक दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं. अभी वह अफगानिस्तान से लगे पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके में रह रहा है.’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।