(Ganderbal, Srinagar)
जम्मू-कश्मीर-घाटी में आज से शुरू हुए मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू हुई तो मतदान केन्द्रों पर लोगों की लंबी लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। मतदान के प्रति लोगों के रुझान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरूआती चार घंटों में ही 35-40 फीसदी लोग मतदान कर घरों को लौट चुके थे। वहीं मतदान के प्रति लोगों के उत्साह के बाद उन अटकलों पर भी विराम लग गया जिसमें बाढ़ और अन्य कारणों के चलते मतदान कम होने की बात की जा रही थी। वहीं वोटरों के इस रुख ने घाटी के उन अलगाववादी ताकतों के मुंह पर भी ताला जड़ दिया है जो लगातार चुनावों का बहिष्कार करते रहे हैं। मतदान केन्द्रों पर इस समय भी लंबी लंबी लाइनें लगी हुई थीं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।